अहिरौली थाने में निनामपुर निवासी बब्लू सोनी पुत्र पारसनाथ ने पुलिस के दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह रविवार सुबह एक व्यक्ति से उधार दिए गए पैसे मांगने गया था। वह काफी दिन से पैसा देने में हीलाहवाली कर रहा था।
वह जैसे ही आरोपी के घर पहुंचा तो वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा और भाग जाने की धमकी दी। समझाने पर उसकी पिटाई भी शुरू कर दी। जानकारी होने पर उसका भाई मौके पर पहुंचा तो उसे भी पीट दिया। पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले में छानबीन कर रही है।