इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही एक इनोवा कार ने
फिरतू को टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जब तक आस पास के लोग
जुटते और इलाज के लिए कहीं ले जाते तब तक उसने दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों ने
तत्काल इसकी सूचना भीटी थाने में दी। सूचना मिलते र्ही पुलिस ने भीटी थाने
के सामने बैरियर लगाकर कार व चालक को हिरासत में ले लिया। एसओ सोमेश्वर
सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मृतक की पत्नी
रंगीता देवी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पकड़े गए चालक की
पहचान लखनऊ निवासी राहुल गुप्त पुत्र किशनलाल गुप्त के रूप में की गई।