फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से स्कूटी सवार छात्रा को रौंदा

Mon, 26 Oct 2015 11:14 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले रविवार देर शाम अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में कार की टक्कर से एक ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। घटना में आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए मार्ग जाम भी किया।
विज्ञापन


दुर्घटनाओं के क्रम में सबसे दर्दनाक हादसा सम्मनपुर थाना क्षेत्र में हुआ।  क्षेत्र के लारपुर निवासिनी नफरीन बानो (22) पुत्री अब्दुल मजीद अकबरपुर नगर के डॉ अशोक स्मारक महाविद्यालय में बीएससी की छात्रा थी। वह सोमवार को विद्यालय से स्कूटी से घर जा रही थी।

वह सैदापुर बाजार के निकट पहुंची थी कि तभी एक ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसे निजी वाहन से तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिवारीजन शव को लेकर घर चले गए। इससे पहले रविवार रात अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के घटकना में हुए हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक घटकना निवासी रामअवध (65) वर्ष रविवार देर शाम एक भंडारे से वापस पैदल घर लौट रहे थे।

इसी बीच अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग पर अकबरपुर की तरफ आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। रामअवध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। आक्रोशित लोगों ने मार्ग जाम कर दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने मार्ग जाम हटवाकर कार्रवाई का भरोसा दिलवाया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें