फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दी जान

Fri, 03 Jul 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात अंकित (30) पुत्र सुनील कुमार का परिवार में कुछ विवाद हो गया था। खाना खाकर वह ट्यूबवेल पर सोने चला गया। उस समय वह पूरी तरह शांत था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह उसके चाचा द्विजेंद्र कुमार वहां पहुंचे तो ट्यूबवेल का दरवाजा खुला था। जब वे अंदर गए तो अंकित चारपाई के नीचे उल्टा पड़ा हुआ था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। वह फौरन भागकर घर पहुंचे और अन्य परिवारीजनों को इसकी जानकारी दी। रोते पीटते अन्य परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए।

थोड़ी ही देर में गांव के भी तमाम लोग वहां आ गए। सूचना मिलने पर जलालपुर पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई। एसओ एनके पाण्डेय ने बताया कि मौके की परिस्थितियां बता रहीं थी कि युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या की है। शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें