फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के बीच वरासत को लेकर रार

Fri, 03 Jul 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझरिया गांव निवासी राममनोज पुत्र फागू का विवाह अंजली से हुआ था। उसके दो पुत्र आकाश व अंकित हैं। राममनोज दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता था।  बस्ती निवासी पूजा पुत्री राममूरत के मुताबिक दिल्ली में मनोज ने उससे विवाह कर लिया और उसके साथ दिल्ली में रहने लगा।
विज्ञापन


उससे भी दो पुत्र गोलू व अभिषेक हुए। कुछ दिनों के बाद दोनों महिलाओं को राममनोज की करतूत का पता चला, तो आपसी सहमति से एक साथ रहने पर राजी हो गईं। इसी दौरान बीते दिनों राममनोज की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद लेखपाल ने दोनों महिलाओं के नाम वरासत दर्ज कर दिया। इसके बाद पूजा अपने बच्चों के साथ दिल्ली चली गई।

बीते दिनों अंजली ने तहसीलदार को शिकायती पत्र देकर कहा कि पति की संपत्ति पर उसका ही हक है। लेखपाल ने मनमाने तरीके से एक और महिला पूजा के नाम भी वरासत कर दिया। यह पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी जब पूजा हुई, तो बीते बुधवार को वह अपने बच्चों के साथ आलापुर पहुंची और तहसीलदार को राममनोज से विवाह संबंधित प्रमाण सौंपे। कहा कि पति की संपत्ति पर उसका भी हक है। तहसीलदार रमेश मौर्य का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें