जलालपुर(अंबेडकरनगर)। मालीपुर के करमिसिरपुर निवासी आनंद (19) ने रविवार देर रात आम के पेड़ से दुपट्टे के फंदे के सहारे आत्महत्या कर ली। देर रात खोजबीन के बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई।
मृतक के पिता जयप्रकाश के मुताबिक उनका बेटा बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। रविवार रात 10 बजे खाना खाने के बाद घूमने की बात कह घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजना शुरू किया। गांव की एक महिला ने युवक का शव पेड़ से लटका देखा। बेटे का शव देख मां शशिकला बेसुध हो गईं। भाई आनंद व अनुराग का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है।