फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फोटो खिंचवाने के विवाद पर लौटी बरात, सुबह मान-मनौवल के बाद हुए फेरे

Sat, 06 Dec 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर के एक निजी मैरिज हॉल में बृहस्पतिवार रात वैवाहिक समारोह में फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद और मारपीट के बाद बरात बिना शादी के ही लौट गई। शुक्रवार सुबह मान-मनौवल के बाद शांतिपूर्वक ढंग से फेरे हुए और दुल्हन को विदा किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जलालपुर निवासी युवक की शादी मालीपुर निवासी एक युवती से तय हुई थी। बृहस्पतिवार को जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। तभी फोटो खिंचवाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। मामला बढ़ने के बाद वधूू पक्ष ने मैरिज हॉल का मुख्य द्वार बंद कर दिया था, जिसकी सूचना वर पक्ष ने डायल 112 पर दी। पुलिस ने गेट खुलवाया, लेकिन इससे नाराज वर पक्ष बिना फेरे करवाए और दुल्हन के ही लौट गया। देर रात दोनों पक्षों में बातचीत के बाद पंचायत हुई। शुक्रवार सुबह दुल्हन के घर पर विधि विधान से फेरे और अन्य रस्में पूरी कराई गईं। इसके बाद दुल्हन को विदा किया गया। थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद हुआ था। शादी के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल चली गई। किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें