फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मौसम हुआ साफ, फिर निकली तेज धूप, चढ़ा पारा

Fri, 23 May 2025 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
शुक्रवार को जहांगीरगंज क्षेत्र में जमकर हुई बरसात।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एक दिन पहले हुई तेज बारिश के बाद शुक्रवार को एक बार फिर मौसम साफ हो गया है। सुबह से ही तेज धूप निकली, जिससे पारा तेजी से चढ़ने लगा। जहांगीरगंज व आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन शेष जिले भर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव है। मिलाजुला मौसम होने के कारण लोगों को कभी गर्मी परेशान कर रही है तो कभी राहत मिल रही है। शुक्रवार को सुबह से ही निकली धूप के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। जहांगीरगंज व आसपास के क्षेत्र में 15 मिनट के लिए तेज बारिश होने से राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में भी मौसम इसी तरह सामान्य और हल्का रहेगा। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। बारिश और मध्यम तापमान की स्थिति से खेतों में नमी बनी रहने की उम्मीद है, जिससे किसानों को राहत मिलेगी। वहीं, तेज गर्मी और लू से बचाव ने आम नागरिकों को भी राहत दी है। मौसमी मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें