फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 23 May 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। संदिग्ध हालात में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

जलालपुर के भस्मा निवासी मूरता देवी के मुताबिक बृहस्पतिवार देर शाम को उनका बेटा शैलेंद्र (25)कमरे के अंदर पंखे के हुक से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। बताया कि उनका बेटा सुबह खाना खाने के बाद अकबरपुर किसी काम से चला गया था। वहां से लौटने के बाद गांव में घूमने चला गया। देर रात उसने कमरे में फंसी लगा ली।
विज्ञापन

शैलेंद्र के बड़े भाई जितेंद्र और धर्मेंद्र का विवाह हो चुका है। वह अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं। महिला मूरता देवी दिव्यांग बेटी आरती और शैलेंद्र के साथ गांव में रहती थीं। कोतवाल प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करा दिया गया है। फिलहाल कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें