फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो दिनों से लगातार घट-बढ़ रहा है सरयू का जलस्तर

Tue, 01 Jul 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
आलापुर के राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में ​बहती सरयू नदी।
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर क्षेत्र के मांझा कम्हरिया व कम्हरिया क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने और घटने से स्थानीय किसानों के साथ ग्रामीण भी भयभीत हैं। मंगलवार को नदी के जलस्तर में एक बार फिर वृद्धि हुई है। हालांकि, नदी के किनारे कटान का स्तर थमा रहा।
विज्ञापन

कम्हरिया के लक्ष्मण व सुक्खू ने बताया कि इधर सप्ताह भर से नदी के जलस्तर में घटने व बढ़ने का क्रम लगातार चल रहा है। इससे कभी नदी का जलस्तर थोड़ा सा बढ़ जाता है और कभी कम हो जाता है। इससे कुछ क्षेत्रों में पानी खेतों से टकरा रहा है, जहां कुछ कटान होने की आशंका है, लेकिन जब पानी का जलस्तर इससे अधिक होगा तो कटान बढ़ जाएगा। सोमवार को नदी का जलस्तर जहां 82.05 मीटर था, वहीं मंगलवार को 82.10 मीटर दर्ज किया गया।
कटान प्रभावित इलाकों का डीएम अनुपम शुक्ला ने निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को हर समय बेहतर रखने के निर्देश दिए थे। एसडीएम सुभाष सिंह धामी ने बताया कि नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि हुई है। इससे कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। बाढ़ कार्य खंड के कर्मचारी बैंबू स्टड के कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें