फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर 24 सेंटीमीटर घटा

विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर के मांझा क्षेत्र में शनिवार को घटा सरयू नदी का जलस्तर।संवाद
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। सरयू नदी का जलस्तर लगातार चौथे दिन घटने से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत के संकेत हैं, लेकिन जलस्तर कम होने के साथ मांझा क्षेत्र में कटान तेज होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। शनिवार को नदी का जलस्तर 84.60 मीटर से घटकर 84.36 मीटर पर पहुंच गया। 24 घंटे में 24 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

नदी अब खतरे के निशान से करीब 1.20 मीटर नीचे बह रही है। जलस्तर घटने से निचले इलाकों में जमा पानी भी धीरे-धीरे कम होकर नदी के कछार क्षेत्र की ओर पहुंचने लगा है। इससे ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है। वहीं मांझा क्षेत्र के इटौरा ढोलीपुर गांव के पूरब नदी की कटान जारी रहने से किसानों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। कटान से कृषि भूमि को नुकसान की आशंका बनी हुई है।
तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने बताया कि सरयू का जलस्तर लगातार घट रहा है। कुछ स्थानों पर कटान की सूचना मिली है। मामले की जानकारी बाढ़ कार्य खंड अयोध्या को दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें