फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू का पानी घटा, कटान की चिंता बरकरार

विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के कम्हरिया घाट के निकट घटा सरयू नदी का जलस्तर। संवाद
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। सरयू नदी का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है, लेकिन मांझा क्षेत्र के किसानों की चिंता अभी खत्म नहीं हुई है। पानी घटने से कटान की रफ्तार में कुछ कमी आई है। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर कटान जारी है। इससे नदी किनारे खेती करने वाले किसानों की नजर अब भी नदी के रुख पर बनी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को सरयू का जलस्तर 84.09 मीटर दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 84.21 मीटर था। यानी 24 घंटे में जलस्तर 12 सेंटीमीटर घटा है। नदी अब खतरे के निशान से 1.47 मीटर नीचे बह रही है। जलस्तर में गिरावट से मांझा क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत मिली है। हालांकि किसानों को कटान पूरी तरह रुकने का इंतजार है।
इटौरा ढोलीपुर निवासी अभिषेक सिंह ने बताया कि नदी के किनारे खेत अभी भी कट रहे हैं। जेई फागू लाल चौहान ने बताया कि नदी का जलस्तर काफी घटा है। कुछ स्थानों पर कटान की सूचना मिली है। इन स्थानों पर कर्मचारियों को लगाया गया है। कटान रोकने के लिए उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें