फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लाॅकअप में बंद दुष्कर्म के आरोपी से पीड़िता से कराया निकाह, एसएसआई लाइन हाजिर

Tue, 08 Apr 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरगनर। दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी को लॉकअप से निकालकर पीड़िता से निकाह कराया गया। मामले में पुलिस ने दारोगा को लाइनहाजिर कर दिया। इसके अलावा गोवंश के साथ पकड़े गए आरोपी को छोड़ने के मामले में भी दारोगा को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

हंसवर क्षेत्र में एक युवती के साथ पड़ोसी युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एसएसआई वेद यादव ने आरोपी दुष्कर्मी को थाने से बाहर निकाल कर पीड़िता से उसका निकाह कराने के बाद दोबारा बंद कर दिया। पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले की जानकारी एसपी केशव कुमार तक पहुंची तो उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए।
जांच में पुष्टि होने पर ने दारोगा श्याम बाबू को मंगलवार को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण में विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है। उधर, टांडा में में तैनात दारोगा राम आग्रह पर आरोप है कि 30 मार्च को चिंतौरा के निकट गोवंश लेकर जा रहे एक युवक को पकड़ लिया था। इसके बाद बिना उच्चाधिकारियों को सूचना दिए उसे छोड़ दिया था। मामला कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी के संज्ञान में आने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई। इसी मामले की शिकायत पर इन पर कार्रवाई की गई। सीओ शुभम कुमार ने बताया कि कार्यों में लापरवाही बरतने पर दोनों को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें