पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी कृष्णमोहन वर्मा (28) पुत्र मुनीराम ने कहा है कि गांव निवासी रामकरन पुत्र रामअवतार ने उससे कुछ रुपये उधार लिए थे। बार बार मांगने पर भी कोई न कोई बहाना बनाकर वह उसे वापस कर देता। गुरुवार सुबह जब वह बकाया मांगने के लिए रामकरन के पास गया तो वह अभद्रता करने लगा।
साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगा। देखते ही देखते रामकरन व उसके पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर उसकी लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। जब वह जान बचाकर वहां से भागा, तो विपक्षी भी उसके पीछे पीछे घर तक आ गए। यहां न सिर्फ उसकी, बल्कि उसके पिता मुनीराम 65 पुत्र रामसुंदर की भी पिटाई कर दी।
मारपीट में घायल कृष्णमोहन व मुनीराम थाने पहुंचे और पुलिस को केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। घायलों को मेडिकल के जिला अस्पताल भेजकर छानबीन की जा रही है।