फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सुबह सात से नौ बजे तक लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। एसपी प्राची सिंह के आदेश पर बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक कई मार्गों पर भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू रहेगा। टीएसआई जेबी यादव ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अकबरपुर और टांडा क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस व्यवस्था से छूट दी गई है।
विज्ञापन

यह रहेगा डायवर्जन
आजमगढ़ और बसखारी से अयोध्या जाने वाले भारी वाहन न्यौतरिया बाईपास से गोहन्ना चौराहा, पहितीपुर श्रवण क्षेत्र होते हुए अन्नावा मार्ग से अयोध्या जाएंगे। अयोध्या से आने वाले भारी वाहन भी इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे। बस्ती और टांडा से अकबरपुर आने वाले भारी वाहनों को कटरिया याकूबपुर से डायवर्ट किया जाएगा और उन्हें बाईपास मार्ग से भेजा जाएगा। अकबरपुर शहर क्षेत्र में मालीपुर रोड बाईपास, जलालपुर रोड बाईपास, बसखारी रोड न्यौतरिया बाईपास, टांडा मार्ग कटरिया याकूबपुर बाईपास, भिखारीपुर मोड़, फायर सर्विस, दोस्तपुर रोड गोहन्ना चौराहा बाईपास तथा अन्नावा तिराहा पर डायवर्जन लागू रहेगा। अकबरपुर से टांडा जाने वाले भारी वाहनों को धरमनगर पुल से एनएचआई-233 मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। टांडा क्षेत्र के कश्मिरिया, चिन्तौरा और धुरहिया मार्गों पर हल्के व भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें