फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: टप्पेबाजों ने एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 49 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। टप्पेबाजों ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 49 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर महिला ने घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक को दी और पुलिस को भी तहरीर दी। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


भडभडपुर निवासी अंकिता यादव ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में शिकायत पत्र देते हुए बताया कि दस जून को शाम छह बजे अपने जीजा पंकज यादव के एटीएम कार्ड से 500 रुपये निकालने के लिए रामगढ़ रोड स्थित वन इंडिया एटीएम गई थीं। वहां पर दो लोग पहले से मौजूद थे। एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की मगर नहीं निकले, तो उन्होंने मदद करने के बहाने मेरा एटीएम कार्ड बदल लिया और बाहर निकल आए।
बाद में उसमें से एक व्यक्ति ने बताया कि आपका एटीएम पकड़ नहीं रहा है। काफी परेशान होकर घर चली आई।
बाद में जीजा पंकज यादव का फोन आने पर एटीएम से 49000 रुपये निकाले जाने की बात पता चली। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें