फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आधी रात समाप्त होगा जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों का कार्यकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब बुधवार मध्यरात्रि जिला पंचायत अध्यक्ष व 42 जिला पंचायत सदस्यों का भी कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष का डोंगल निष्क्रिय हो जाएगा। जिला पंचायत कार्यालय से संचालित योजनाएं लगातार जारी रहें, इसके लिए 14 जनवरी की सुबह जिला पंचायत कार्यालय से संबंधित बैंकों में जिलाधिकारी का हस्ताक्षर प्रमाणित करा दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रशासक के तौर पर जिलाधिकारी कार्य करने लगेंगे।
विज्ञापन

बीते 25 दिसंबर की मध्यरात्रि जिले की सभी 922 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्रधानों का डोंगल निष्क्रिय कर दिया गया था। ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए एडीओ पंचायत को प्रशासक बनाया गया था। हालांकि तकनीकी गड़बड़ी के चलते अब तक एडीओ पंचायत का डोंगल सक्रिय नहीं हो सका है। इसके चलते सभी 922 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पूरी तरह ठप है। इस बीच अब जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ ही 42 जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल बुधवार मध्यरात्रि समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष का डोंगल भी निष्क्रिय हो जाएगा।
जिला पंचायत के वरिष्ठ सहायक सुनील तिवारी ने बताया कि बुधवार मध्यरात्रि जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो जाने के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष का डोंगल निष्क्रिय हो जाएगा। जिला पंचायत कार्यालय से संचालित होने वाली योजनाओं व विकास कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए 14 जनवरी की सुबह जिला पंचायत से संबंधित बैंकों में जिलाधिकारी के हस्ताक्षर को प्रमाणित कर दिया जाएगा। कहा कि शासन से जिलाधिकारी को प्रशासक के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

उधर, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्यों के कार्यकाल की समाप्ति के बाद जिलाधिकारी प्रशासक के तौर पर कार्य करेंगे। विकास कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए 14 जनवरी की सुबह जिलाधिकारी का हस्ताक्षर संबंधित बैंक में प्रमाणित किया जाएगा। इसके बाद किसी भी प्रकार का लेनदेन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें