फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सर्जन ने मरीज को निजी अस्पताल किया रेफर, डीएम ने मांगा जवाब

Fri, 31 Oct 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर जिला अस्पताल में फल वितरण करने गए डीएम अनुपम शुक्ला से सर्जन डॉ. विपिन वर्मा की मरीज को एक निजी अस्पताल में रेफर किए जाने की शिकायत की गई। डीएम ने नाराजगी जताई और सीएमएस डॉ. पीएन यादव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सबसे पहले एमसीएच विंग में विधायक धर्मराज निषाद के साथ फल वितरण किए। उन्होंने यहां बच्चों के खेलने के लिए किड्स जोन बनाने और जन औषधि केंद्र पर 24 घंटे दवाएं मुहैया कराने के लिए कहा। उन्होंने ओपीडी के साथ वार्डों का निरीक्षण किया। रेफर किए जाने के मामले में डॉ. विपिन वर्मा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। साथ ही जवाब डीएचएस की बैठक में मुहैया कराने के निर्देश दिए।

सीएमओ को स्टॉफ बढ़ाने के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान सीएमएस ने अस्पताल में कम स्टॉफ होने की जानकारी दी गई, जिस पर डीएम ने वहीं से सीएमओ से बात कर तत्काल स्टाफ उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


दवाओं की लगेगी सूची
जिला अस्पताल में रोगियों को मिलने वाली दवाओं की उपलब्धता के लिए औषधि वितरण कक्ष के बाहर दवाओं के नाम सूची में लिखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अस्पताल मैनेजर को आयुष्मान कार्यालय के बाहर पात्रता की शर्तों और संबद्ध चिकित्सालयों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए।


सेपरेटर यूनिट की होगी स्थापना
सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने डीएम से ब्लड बैंक में सेपरेटर यूनिट स्थापित किए जाने के लिए भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने की चर्चा की। ब्लड बैंक के ऊपर से जा रहे हाईटेंशन तार शिफ्ट कराने की मांग की। इस पर डीएम ने प्रस्ताव मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें