फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: िदनभर छिपा रहा सूरज, पछुआ हवा ने छुड़ाई लोगों की कंपकंपी

Tue, 31 Dec 2024 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर गायत्री मंदिर के निकट ठंड में अलावा का सहारा लेते लोग।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पछुआ हवा से बढ़ी गलन से मंगलवार को लोग ठिठुर उठे। पूरे दिन धूप नहीं निकली। ऐसे में जगह-जगह अलाव का सहारा लेने को लोग मजबूर हुए। ठंड का आलम यह था कि लोग घरों व प्रतिष्ठानों में ही कैद रहे। बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पूरे दिन सन्नाटे का माहौल रहा।
विज्ञापन


सोमवार से बढ़ी ठंड के बीच मंगलवार को पूरे दिन मौसम काफी खराब रहा। सुबह से ही चल रही तेज पछुआ हवा ने लोगों को कंपा दिया। कड़ाके की ठंड होने से लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। सरकारी व निजी कार्यालयों में भी कर्मचारी विलंब से पहुंचे। नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत प्रशासन के अलाव की व्यवस्था न किए जाने के चलते लोगों ने खुद ही अलाव की व्यवस्था की। लोगों का कहना था कि ठंड को देखते हुए अलाव की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इधर, अत्यंत खराब मौसम के बीच ग्रामीण क्षेत्र से लोग बाजारों का रुख नहीं कर सके। नतीजा यह रहा कि अकबरपुर नगर के शहजादपुर के अलावा जलालपुर, टांडा, बसखारी, भीटी, रामनगर, कटेहरी, जहांगीरगंज समेत अन्य बाजारों में लगभग पूरे दिन सन्नाटा रहा। दुकानदार भी ग्राहकों के न आने से दुकान के सामने अलाव तापते नजर आए।



बढ़ती ठंड में है कंबल मिलने का इंतजार

ठंड में प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। इसमें सबसे अधिक मुश्किल आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोगों को हो रही है। इसके बाद भी अब तक सभी तहसील क्षेत्रों में सुचारु रूप से कंबल का वितरण नहीं हो सका है। अकबरपुर नगर की इंद्रावती, चंद्रकला व शोभावती ने कहा कि लगता है कि ठंड बीत जाने के बाद ही कंबल मिलेगा। पिछले वर्ष कंबल का वितरण तो हुआ था, लेकिन पात्र होने के बाद भी नहीं मिल सका था। इस बार इंतजार है कि कब कंबल का वितरण शुरू हो और हम सभी को मिले। जलालपुर के राकेश कुमार व बसखारी के मेवालाल ने कहा कि दिन तो किसी प्रकार से कट जाता है, लेकिन रात गुजारना मुश्किल हो रहा। जिम्मेदारों को चाहिए कि लोगों के हित को देखते हुए जल्द से कंबल का वितरण किया जाए।
विज्ञापन


गर्म कपड़ों की बढ़ी बिक्री

ठंड बढ़ने के बीच गर्म कपड़ों की बिक्री में भी तेजी आई है। लोग बढ़-चढ़कर गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे। अकबरपुर नगर के शहजादपुर निवासी गर्म कपड़ों के व्यवसायी राजीव गुप्ता ने कहा कि महिलाओं में कोट की मांग अधिक है। जैकेट, स्वेटर, लेडीज गर्म सूट की भी बिक्री भी खूब हो रही है। एक अन्य व्यवसायी नाजिम अली ने बताया कि हाईनेक, इनर, ब्लेजर की लोग बढ़-चढ़कर खरीदारी कर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें