फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भीटी को एक दशक से अग्निशमन केंद्र के निर्माण का इंतजार

Tue, 31 Dec 2024 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
भीटी फायर स्टेशन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीटी तहसील क्षेत्र में दस वर्ष से अधिक का समय बीतने के बाद भी 257 राजस्व गांवों के लिए प्रस्तावित अग्निशमन केंद्र का निर्माण धनाभाव के चलते नहीं शुरू हो सका है, जबकि इसके लिए वर्ष 2013 में ही भीटी के परसौली में छह हजार वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहीत की जा चुकी है।
विज्ञापन


भीटी तहसील कटेहरी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह तहसील भीटी विकासखंड की 92 और कटेहरी की 35 ग्राम पंचायतों के 257 गांवों को मिलाकर बनी है। बीते माह कटेहरी उपचुनाव के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर कई सड़क, पुल व भवन निर्माण को हरी झंडी दिखाई थी। लोगों को उम्मीद थी की उपचुनाव की तमाम घोषणाओं के बीच शायद अग्निशमन केंद्र का निर्माण शुरू हो जाए, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आया।

वर्ष 2013 में तत्कालीन सपा सरकार ने भीटी में अग्निशमन केंद्र की मंजूरी दी थी। इसके लिए विभाग ने चतुरीपट्टी के परसौली के पास भूमि अधिग्रहीत कर

बोर्ड भी लगा दिया, लेकिन अभी तक बजट न मिलने से भवन निर्माण शुरू नहीं हाे सका है।



आग बुझाने में होती है परेशानी

भीटी तहसील क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र न होने से आग की घटना होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। अकबरपुर अग्निशमन केंद्र से वाहन को लगभग 35 किमी जाना पड़ता है। कई बार अधिक दूरी होने के चलते वाहन समय पर नहीं पहुंच पाते हैं। इसके चलते फायर कर्मियों को कई बार ग्रामीणों के आक्रोश का दंश भी झेलना पड़ता है।
विज्ञापन




बीते दिनों अग्निशमन के निर्माण के लिए शासन से कुछ बिंदु पर जवाब मांगे गए थे, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। उम्मीद है जल्द ही केंद्र का निर्माण कराया जाएगा।- जयप्रकाश सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें