फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार ग्रामीण को रौंदा

Fri, 19 May 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने शुक्रवार को साइकिल सवार ग्रामीण को रौंद दिया। ग्रामीण को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ हैै। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत पलई कल्याणपुर गांव निवासी श्यामलाल (45) पुत्र धंजू शुक्रवार दोपहर साइकिल से कुर्कीबाजार से घर जा रहा था। कजरी पोखरा के निकट पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसे रौंद दिया। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने श्यामलाल को मृत घोषित कर दिया।

घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। इस बीच जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की। उधर, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंतौरा गांव निवासी कुंदन का तीन वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र गुरुवार देर शाम बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह घर के बाहर खेल रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत शुकुलपट्टी गांव निवासिनी मीरा (46) पत्नी रामयज्ञ को शुक्रवार भोर में बाइक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इसके अलावा जलालपुर थाना अंतर्गत मंगुराडिला गांव निवासी विशाल (17) पुत्र अनिल, अहिरौली थाना अंतर्गत अहिरौली निवासिनी फातिमा (7) पुत्री बदरुद्दीन, गोशाईगंज थाना अंतर्गत गोशाईगंज निवासिनी शिक्षा (20) पुत्री बुधिराम, रामराज (22) पुत्र राधेश्याम निवासी शहजादपुर अकबरपुर व अहिरौली थाना अंतर्गत तिवारीपुर गांव निवासी मनोज (27) पुत्र छोटई मार्ग दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें