फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भाई के शव से लिपट कर फूट-फूटकर रोई बहन

विज्ञापन
सम्मनपुर के जहानियापुर निवासी सूरज उपाध्याय की मौत के बाद बेसुध बहन को संभालते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
हजपुरा। सम्मनपुर के जहानियापुर गांव के सूरज उपाध्याय की हत्या के बाद का मंजर इतना मार्मिक था कि मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। जैसे ही बहन चंदा घटनास्थल पर पहुंची वह भाई के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी। वह बार-बार उसे झकझोरते हुए कहती रही भइया उठो…उठो न भइया… लेकिन भाई हमेशा के लिए खामोश हो चुका था। बहन की यह करुण पुकार सुनकर आसपास खड़े लोग भी खुद को संभाल नहीं सके। कुछ ही देर में रोते-रोते चंदा की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी। मां सुनीता देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

हर किसी की आंखों में आंसू थे और जुबां पर एक ही सवाल आखिर सूरज के साथ ये क्यों हुआ। सूरज उपाध्याय की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। पिता दिलीप उपाध्याय भी बेटे की मौत से बदहवास हो गए। मौके पर पहुंचे पिता कभी बेटे के चेहरे को निहारते, तो कभी खुद को संभालने की कोशिश करते नजर आए। उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। जिस बेटे के भविष्य को लेकर उन्होंने कई सपने संजोए थे उसकी अचानक मौत ने उन्हें भीतर से तोड़ दिया। बड़ा भाई शिवम अपने भाई के हत्यारे पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते नजर आए।
सूरज को ट्यूबवेल पर बुलाने वाले की पुलिस को तलाश
पुलिस को शक है कि वारदात वाली रात सूरज को किसी ने फोन करके जहानियापुर मार्ग पर रामबरन मौर्य के ट्यूबवेल के पास बुलाया था। पुलिस सूरज के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) में मिले नंबरों के आधार पर उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने सूरज को आखिरी बार फोन किया था।
विज्ञापन

पिछले साल तुड़वाई थी शादी
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बीते साल सूरज की कथित प्रेमिका का विवाह तय होने पर सूरज ने लड़के का नंबर लेकर उसे भड़का दिया था, जिसके कारण लड़की की शादी टूट गई थी। इस घटना को लेकर दोनों परिवारों में विवाद भी हुआ था। अब दोबारा शादी तय होने की जानकारी होने पर सूरज ने तीन दिन पूर्व लड़की के घर जाकर धमकी दी थी। यह एंगल पुलिस की जांच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें