फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खड़ंजे में पीली ईंट की आपूर्ति पर सचिव ने नहीं दिया स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। विकासखंड रामनगर की ग्राम पंचायत मूसेपुर कला में खड़ंजे के निर्माण में पीली ईंट का प्रयोग और ग्राम सचिव ने अपने ही भट्ठे से आपूर्ति कराने की पुष्टि के बावजूद सचिव ने स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया। खंड विकास अधिकारी ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मूसेपुर कला में खड़ंजा निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत अधिवक्ता राम जियावन तिवारी ने खंड विकास अधिकारी से की थी। जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) एवं कंसल्टिंग इंजीनियर की टीम गठित की गई थी। जांच रिपोर्ट में पीली ईंटों का प्रयोग एवं ईंट की आपूर्ति ग्राम सचिव के निजी भट्ठे से होने की पुष्टि हुई थी।
खंड विकास अधिकारी जगन्नाथ चौधरी ने ग्राम सचिव से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा था, परंतु समय सीमा बीतने के बाद भी कोई उत्तर नहीं मिला। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मामले को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है और जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राम जियावन तिवारी ने कहा कि संबंधित सचिव ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष हैं और इसी आधार पर मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह मामले को जिलाधिकारी स्तर पर उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें