फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चटक धूप और भीषण गर्मी ने किया बेहाल

विज्ञापन
बृ​हस्पतिवार को बसखारी बाजार में दोपहर में कम रही वाहनों की आवाजाही।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में नौतपा का प्रभाव चरम पर है। बृहस्पतिवार को धूप का असर करीब 14 घंटे तक रहा। मई के अंतिम दिनों में पारा 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही है, लेकिन भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। गर्मी और उमस के कारण आम दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को सूर्योदय करीब पांच बजकर सात मिनट पर व सूर्यास्त 06:47 मिनट पर हुआ। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक धूप की तपिश का असर रहा। दिन चढ़ने के साथ तपिश भी बढ़ती चली गई। इस बीच हवा थमने के कारण उमस भरी गर्मी पड़ी। धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल रहा।

दोपहर 12 बजे से लेकर शाम चार बजे तक सड़कों पर सन्नाटे सा माहौल नजर आया। बाजार में सहालग की खरीदारी करने वालों को छोड़ शेष सन्नाटा ही पसरा रहा। शाम करीब चार बजे अचानक मौसम बदलने के साथ कुछ देर के लिए बादल छाए, लेकिन इससे कुछ खास राहत नहीं मिली। आमतौर पर भीड़भाड़ वाले टांडा-अयोध्या मार्ग पर भी बृहस्पतिवार पूरा दिन सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन






स्वास्थ्य विभाग ने की सचेत रहने की अपील



अस्पतालों में भी हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने मौसम को स्वास्थ्य के लिए जोखिमपूर्ण बताया। उन्होंने लोगों से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच घर के भीतर रहने की अपील की है। लगातार पानी पीते रहने, हल्का भोजन करने और पानी वाले फलों जैसे तरबूज व खरबूज के सेवन की सलाह दी गई है। डॉक्टरों ने विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें