फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छठवीं से 11वीं के विद्यार्थियों की होगी विज्ञान मंथन परीक्षा

विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय में प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन करते डीआईओएस कौस्तुभ कुमार सिंह व अन्य।-वि
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विज्ञान विषय को लेकर विद्यार्थियों की रुचि की बढ़ाने के लिए विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए विद्यार्थी 30 सितंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। बृहस्पतिवार को डीआईओएस कौस्तुभ कुमार सिंह व जीआईसी अकबरपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र यादव ने प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। जिला के सभी स्कूलों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस परीक्षा में प्रतिभागी बनाने की हिदायत दी है। साथ ही शिक्षा विभाग ने इच्छुक विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन करवाने के निर्देश सभी प्रधानाचार्याें को दिए हैं। यह कक्षा छह से 11वीं तक के स्कूली बच्चों के बीच विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है, जिसका लक्ष्य वैज्ञानिक क्षमता वाले युवा दिमागों की पहचान करना है।
राज्य समन्वयक नीरज यादव ने बताया कि प्रथम स्तर की ऑनलाइन परीक्षा की स्क्रीनिंग के बाद विद्यार्थी विज्ञान मंथन के मूल्यांकन का दूसरा चरण राज्य स्तरीय शिविर है। विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन www.vvm.org.in/ पर कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क 200 रुपये है। ऑनलाइन परीक्षा नवंबर 2026 में होगी, जिसका परिणाम 30 नवंबर 2026 को आएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को डीआरडीओ, इसरो और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) जैसी प्रयोगशालाओं में प्रशिक्षण मिलेगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 25,000 रुपये, 15,000 रुपये और 10,000 रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। उन्हें एक वर्ष की भास्कर छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें