फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव

Sat, 07 Feb 2026 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सहायता प्राप्त किसान हाईस्कूल हंसवर के सेमउर में शनिवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता मनोज कुमार श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन


मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने कहा कि शिक्षा ही संस्कारों की जननी है और यह मनुष्य को सच्चा इंसान बनाती है। संस्कारवान बच्चे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। मनोज कुमार श्रीवास्तव ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे मंच बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि एक शिक्षित समाज ही भारत के विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। मो. जावेद ने सभी का आभार व्यक्त किया और संचालन रजनीश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान आजाद सिंह, संजय यादव, आनंद श्रीवास्तव, मोनू सिंह, घनश्याम वर्मा, शैलेन्द्र, शरीफ सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें