फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हाईटेंशन तार गिरने से घंटों जाम रहा मार्ग

Thu, 15 May 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर(अंबेडकरनगर)। हाई स्टेशन तार गिरने से मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जलालपुर से रामगढ़ मुख्य मार्ग फरीदपुर विकास कॉलोनी के सामने एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे सड़क पर आवागमन ठप होने से मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहा। बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बावजूद भी कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

जलालपुर की ओर से रामगढ़ जा रहे ट्रक ने तार को अपने चपेट में ले लिया। ट्रक ड्राइवर को मालूम पड़ा तो उसने गाड़ी रोक दी। गनीमत रही कि विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी नहीं तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। इससे तीन विद्युत पोलों को नुकसान हुआ है। दो घंटे बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर तार को ठीक करवाया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें