फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महिला का जेवर लेकर बस्ती की तरफ भागते नजर आए टप्पेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा कोतवाली से चंद दूरी पर महिला से लाखों रुपये के जेवरात की टप्पेबाजी करने वाले कलवारी पुल के रास्ते बस्ती की तरफ भागे हैं। पुलिस ने घटना स्थल से कलवारी पुल तक करीब 400 सीसीटीवी को खंगाला है। फुटेज में पुलिस को टप्पेबाज भागते नजर आए हैं, लेकिन उनकी तस्वीर साफ न होने से उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


अलीगंज के अलहदादपुर मोहल्ला निवासी तमकीन इम्तियाज आठ अप्रैल की सुबह 10 बजे ई रिक्शे से बसखारी जा रहीं थीं। हयातगंज के बकरहवा पुल के पास पहुंची थीं। तभी पीछे से बुलेट से आए दो युवकों ने ई रिक्शा रोक लिया। बोले की इतनी देर से आवाज लगा रहे हैं सुनाई नहीं पड़ रहा है। पीछे साहब आ रहे हैं। आज की खबर नहीं पढ़ी है। संगीता मैडम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। जेवर पहन कर निकलना मना है।



जेवर निकालकर पर्स में रख लीजिए। इसके उसने हाथ से कंगन व ब्रेसलेट के अलावा सोने की चेन निकाली। इसके बाद कागज की पुड़िया बनाकर उसे वापस कर दी। कुछ दूर जाने पर जब पुड़िया खोलकर देखा तो जेवर नहीं थे। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जल्द ही टप्पेबाजोंं को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें