फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पोषण वाटिका ही कुपोषित

Fri, 20 Dec 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल नवानगर में पोषण वाटिका का हाल।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिषदीय स्कूलों में पौष्टिक आहार देने के लिए बनाई गई पोषण वाटिका में सब्जियों की जगह घास उग आई है। ज्यादातर स्कूलों में धरातल पर वाटिका का अस्तित्व समाप्त हो गया है। जिम्मेदार भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। नतीजा यह कि वाटिका से सब्जी न मिल पाने से बाजारों से खरीदकर मिड डे मील में प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


जनपद में 1583 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें दो लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सरकार की तरफ से वर्ष 2020-21 में इन विद्यालयों में पोषण वाटिका स्थापित करके उसमें पोषण युक्त हरी सब्जियां उगाकर मिड डे मील के साथ बच्चों को ताजी व पौष्टिक सब्जी देने का फरमान जारी किया। इसके लिए 200 विद्यालयों का चयन कर प्रति विद्यालय 15 हजार रुपये आवंटित किए गए। इसके लिए ऐसे विद्यालय चुने गए, जहां पूरी चारदीवारी मौजूद थी।

पोषण वाटिका तो बनी, लेकिन विभाग के ध्यान नहीं देने पर विद्यालयों के शिक्षकों ने वाटिका से मुंह मोड़ लिया। ऐसे में सरकार द्वारा चलाया जा रहा अभियान बेमानी साबित हो रहा है। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए पोषण युक्त हरी सब्जियां नहीं मिल पा रही हैं। ठंड के सीजन में इक्का-दुक्का किचन गार्डन में ही सब्जी के पौधे लगाए गए हैं। अन्य स्थानों पर या तो वाटिका विलुप्त हो गई है या फिर उसमें घास उगी हैं।
विज्ञापन


शोपीस बने हैं किचन गार्डन

अकबरपुर नगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों के परिसर में किचन गार्डन का निर्माण किया गया। लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी से ये भी शोपीस बन गए।

इन सब्जियों का करना था उत्पादन

विद्यालयों में भिंडी, पालक, लौकी, करेला, खीरा, कद्दू, तरबूज, खरबूजा, बैगन, शलजम, गाजर, मूली, टमाटर, मटर, मिर्च, पत्ता गोभी, फूल गोभी, पालक, सरसों, मेथी, सोया, धनिया, शिमला मिर्च, लहसुन, चुकंदर, शलजम, गाजर,मूली, भिंडी, बैगन, सेम, प्याज, तुरई आदि सब्जियां उगाई जानी थी। जिन विद्यालयों में जगह की कमी है, वहां के स्कूलों में गमलों, मटकों, बोरों और जूट के थैलों में पौधे उगाने के लिए शासन से निर्देश दिए गए थे।





पोषण वाटिका में सब्जी व फल उगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन बड़ी संख्या में वाटिका की देखरेख में लापरवाही का मामला सामने आया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पोषण वाटिका की स्थिति का सत्यापन कर रिपोर्ट दें। लापरवाही बरतने वाले पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -बीपी सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें