फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छह ट्रेनें निरस्त, 10 के रूट बदले, बढ़ी मुश्किल

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर टिकट रद कराने के लिए कतार में खड़े लोग।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या रेलवे स्टेशन पर यार्ड में हो रहे काम के चलते बृहस्पतिवार को ट्रेनें अकबरपुर स्टेशन नहीं आईं। छह ट्रेनें निरस्त रहीं तो वहीं, 10 ट्रेनों के रूट बदले रहे। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रैक की मरम्मत व अन्य कार्यों के चलते रेलवे ने इस रूट से होकर दिन में गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया हैए कुछ के रूट बदले गए हैं। इससे अयोध्या व अकबरपुर होकर ट्रेनों का संचालन दिन में बृहस्पतिवार से ठप हो गया है। रेलवे ने उत्सर्ग, बरेली-वाराणसी, इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा मऊ एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। फरक्का, किसान, सरयू यमुना, दून, इंदौर पटना व सद्भावना एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं।
यह व्यवस्था बृहस्पतिवार से प्रभावी रही। इसका खामियाजा यहां बगैर सूचना पहुंचने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ा। पहितीपुर के रवींद्र कुमार अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर मिले। बताया कि दिन में ट्रेन का संचालन न होने से दिल्ली जाने के लिए शाम तक कैफियात का इंतजार करना पड़ रहा है। टांडा के श्यामजीत ने कहा कि वाराणसी जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है, मजबूरन अब बस स्टेशन जाकर बस का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन


दिल्ली जाने के लिए बसखारी से आए पंकज व उनके साथ मौजूद दिनेश वर्मा ने कहा कि ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी नहीं थी, अब यहां आकर फंस गए हैं। इतनी दूर बस से जाने की हिम्मत नहीं हो रही है। शाम को इधर से गुजरने वाली ट्रेन का सहारा लेंगे। ट्रेनों का रूट बदलने व निरस्त होने से तमाम यात्रियों ने आरक्षण केंद्र पर पहुंचकर टिकट निरस्त कराया। बृहस्पतिवार को कुल 49 यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त कराए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें