फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या हुई 98

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में डेंगू का प्रकोप कम होता नहीं दिख रहा है। बुधवार को डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 98 हो गई जबकि मलेरिया से पीड़ित तीन मरीज सामने आए। इन सभी का इलाज उनके घर पर ही चल रहा है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाकर ग्रामीणों को डेंगू के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब डेंगू से पीड़ित नए मरीज सामने न आते हों। 23 अक्तूबर को जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या जहां 71 थी तो वहीं बुधवार 26 अक्तूबर को बढ़कर 98 हो गई। ऐसे में तीन दिनों में डेंगू के 27 नए मरीज सामने आए। इन सभी मरीजों का इलाज उनके घर पर ही चल रहा है। इसके अलावा मलेरिया के भी तीन मरीज चिह्नित किए गए हैं।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि बुधवार को डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल, नुक्कड़ नाटक समेत अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि डेंगू से बचाव के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। न सिर्फ अपने घर बल्कि इर्दगिर्द के क्षेत्र को भी साफ-सुथरा रखें। बेहतर साफ-सफाई के लिए दूसरों को भी जागरूक करें। जागरूकता से ही डेंगू को बढ़ने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें