फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी

Tue, 22 Sep 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट विवेक ने क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके तहत चार चरणों में 28 सितंबर से 10 अक्तूबर तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 9, 13, 17 व 29 अक्तूबर को कुल चार चरणों में मतदान कराए जाएंगे। मतगणना एक नवंबर को होगी।
विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत विवेक ने पंचायत चुनाव का अधिकृत कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि प्रथम चरण में जहांगीरगंज, रामनगर व बसखारी विकासखंड में मतदान कराया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण में भीटी व कटेहरी, तृतीय चरण में अकबरपुर टांडा और चतुर्थ चरण में जलालपुर व भियंाव विकासखंड में चुनाव कराए जाएंगे।

प्रथम चरण के लिए 28 सितंबर की सुबह 8 बजे से 29 सितंबर की शाम चार बजे तक नामांकन किया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच 30 सितंबर सुबह 8 बजे से 1 अक्तूबर को कार्य समाप्त तक जारी रहेगा। तीन अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी हो सकेगी, जबकि उसी दिन तीन बजे के बाद प्रतीक चिह्न का आवंटन होगा।
विज्ञापन


प्रथम चरण के लिए मतदान 9 अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन व अन्य कार्यों की प्रक्रिया क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों और जिला पंचायत के लिए जिला मुख्यालय पर होगी।

द्वितीय चरण के लिए एक से तीन अक्तूबर तक नामांकन व चार से पांच अक्तूबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 6 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी होगी। द्वितीय चरण का मतदान 13 अक्तूबर को कराया जाएगा। तृतीय चरण के लिए 6 से 7 अक्तूबर को नामांकन और 8 से 9 अक्तूबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।

10 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी हो सकेगी, जबकि उसी दिन इसके बाद चुनाव चिह्न का आवांटन प्रत्याशियों को किया जाएगा। तृतीय चरण का मतदान 17 अक्तूबर को कराया जाएगा। चौथे व अंन्तिम चरण के लिए 9 व 10 अक्तूबर को प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

14 व 15 अक्तूबर को उनकी जांच होगी। 16 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी के बाद उसी दिन चुनाव चिह्न आवांटित किए जाएंगे। इस चरण का मतदान 29 अक्तूबर को कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें