फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लखनऊ, दिल्ली के गुलाब से महकेगा नया साल

Sun, 29 Dec 2024 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर बस अड्डे के पास नए साल को लेकर सजी फूलों की दुकान।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नए वर्ष के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। इसे लेकर जगह-जगह सजावट का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए दुकानदारों ने लखनऊ, दिल्ली से काले, गुलाबी व सफेद गुलाब मंगाए हैं। फूलों व बुके की दुकानों में इनके खरीदार खूब पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के बस स्टेशन क्षेत्र में फूलों की बिक्री करने वाले दुकानदार अशोक कुमार ने कहा कि लखनऊ व दिल्ली के गुलाब की मांग अधिक है। इसे देखते हुए ऑर्डर दे दिया गया है। एक दो दिन में सफेद, गुलाबी व काले गुलाब बड़ी मात्रा में यहां पहुंच जाएंगे। इस प्रकार के गुलाब 50 रुपये से सौ रुपये तक में बिक्री होंगे। एक अन्य दुकानदार राकेश कुमार ने कहा कि स्थानीयस्तर के गुलाब 22 रुपये से 50 रुपये तक में बिक रहे हैं। इसके अलावा 150 रुपये से साढ़े तीन सौ रुपये में बुके की बिक्री जा रही है।
इस बीच अकबरपुर के शहजादपुर निवासी युवा महेंद्र कुमार व अंकुर ने कहा कि नए वर्ष के स्वागत को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। न सिर्फ इस मौके पर उपहार एक-दूसरे को देंगे, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें