फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शुरू नहीं हो सकी नई सब्जी मंडी, सड़क पर सज रहीं दुकानें

Tue, 14 Jan 2025 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
शहजादपुर में सड़क पर लगीं सब्जी की दुकानें। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका के शहजादपुर की नई सब्जी मंडी दो वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। अभी भी शहजादपुर की सड़कों पर सुबह से लेकर शाम तक दुकानें सजी रहती हैं। अराजकता का आलम यह है कि दुकानदार सड़क तक दुकानें सजाए रहते हैं, जिससे यहां के निवासियों को घर पहुंचने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने वार्ड बैठक के दौरान सभासद से सिझौली वार्ड के छावनिया तालाब संगतिया के पास नई सब्जी मंडी निर्माण के लिए प्रस्ताव रखा था। सभासदों की सहमति के बाद सदन में प्रस्ताव पास हो गया था। दो साल में चहारदीवारी व टिनशेड तो बन गया, लेकिन मंडी अभी संचालित नहीं हाे पाई। यहां पर 100 दुकानें बननी थीं। अभी तक इसके पूरा न हो पाने से शहजादपुर सब्जी मंडी डाॅ. राम मनोहर लोहिया प्रतिमा से मालीपुर रोड गांधी तिराहा तक सड़क पर लगती है। अतिक्रमण के चलते मुहल्ले की सड़क गली के रूप में बदल चुकी है। बारिश होने पर बाजार में कीचड़ हो जाता है। दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां के लोगों ने बताया कि स्थायी दुकानदार दूसरे को अपनी दुकान के सामने बैठने देने के लिए शुल्क लेते हैं। मुहल्ले में रहने वाले राम किशोर ने बताया कि यहां दिनभर जाम लगा रहता है। अपने घर पहुंचने में भी काफी वक्त लग जाता है। राम स्वरूप ने बताया कि दिन में घर पर कोई रिश्तेदार चार पहिया गाड़ी लेकर नहीं आ पाता है। सड़क पर दुकानें सजी रहती हैं। मना करने पर मारपीट की नौबत आ जाती है।
जल्द पूरा होगा निर्माण
नई सब्जीमंडी में थोड़ा काम बचा है। इसको जल्दी तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इसके बनते ही अभियान चलाकर सड़क पर दुकान लगाने वालों को यहां से हटाकर नई मंडी में पहुंचाया जाएगा। -बीना सिंह, ईओ नगर पालिका अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें