फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सीसीटीवी की मदद से हो रही हत्यारों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रूबी हत्याकांड से पर्दा हटाने के लिए पुलिस कृष्णा पॉली क्लीनिक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। शक के दायरे में आने वाले सभी मोबाइल नंबरों की सीडीआर रिपोर्ट मंगाई गई है। घटना वाले दिन रूबी के मोबाइल पर आने वाले कॉल्स की भी पुलिस पड़ताल कर रही है। हत्या के मुख्य आरोपी पिंटू निषाद को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अब अन्य की संलिप्तता की भी जांच हो रही है।
विज्ञापन

कटका के सिंघोरिया दुल्हूपुर कला निवासी रूबी (22) का शव नौ मई को न्योरी बाजार स्थित कृष्णा पॉली क्लीनिक में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। मृतका के पिता मुन्नालाल के मुताबिक उनकी बेटी बीते तीन साल से पॉली क्लीनिक पर काम कर रही थी। एक सप्ताह पूर्व गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। आठ मई की रात संचालक पिंटू निषाद उसे घर से बुलाकर अपने साथ लेकर गया था। अगली सुबह रूबी का शव फंदे से लटका मिला था। परिजनों की तहरीर पर संचालक पिंटू निषाद, उसके भाई और एक अन्य महिला पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया था। सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया है। अन्य की संलिप्तता की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना से पर्दा उठा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें