फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गंदगी न करने का पालिका ने दिलाया संकल्प

Mon, 12 Jan 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
नगरपालिका अकबरपुर के लोरपुर में दवा का छिड़काव करता पालिका कर्मचारी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगरपालिका परिषद अकबरपुर की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस दौरान लोरपुर वार्ड में कूड़ा पृथक्करण पर लोगों का जागरूक किया गया। साथ ही गंदगी न फैलाने का संकल्प भी दिलाया गया।
विज्ञापन

प्रभारी ईओ (न्यायिक मजिस्ट्रेट) विशाल कुमार सारस्वत के निर्देश में ट्रेनिंग पार्टनर टीम मॉडर्न ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, स्वच्छ भारत मिशन टीम व आईइसी की टीम ने मोहल्ले में घर-घर जाकर घरों से निकलने वाले कूड़े को अलग-अलग तरीके बताए गए। पालिका की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस पर नगर के विभिन्न वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर नाले-नालियों की सफाई, घास कटिंग के साथ-साथ दवा का छिड़काव भी कराया गया। प्रभारी ईओ ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती पर गंदगी को मिटाने के लिए संकल्प दिलाया गया है। इसमें स्वच्छता अपनाए, सशक्त भारत बनाएं। इस दौरान अवर अभियंता जलकल शैलेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हृदयानंद यादव, अर्बन विशेषज्ञ रवि उपाध्याय, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी जसवंत सिंह यादव, स्वच्छता प्रभारी इसराइल, ओमप्रकाश सुमन, आशीष शुक्ला, ज्ञान सिंह यादव आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें