फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नगर पालिका ने चलाया डोर टू डोर जागरूकता अभियान

Sun, 12 Oct 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
मीरानपुर वार्ड में लोगों को जागरूक करती ईओ व अन्य कर्मचारी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका अकबरपुर के मुरादाबाद व मीरानपुर वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्डवासियों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के तरीके बताए गए। इसके अलावा कचरा निर्धारित समय पर, सही तरीके से देने की बात बताई गई।
विज्ञापन

वहीं खुले में कचरा फेंकने से बचने स्वच्छता अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात बताई। अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने वार्ड में लोगों से मिलकर जागरूक किया। वहीं सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने एवं इसका पूर्ण बहिष्कार करने की अपील की गई। अभियान में मुख्य रूप से ट्रेनिंग पार्टनर टीम के राजन सिंह, सरिता, अवर अभियंता शैलेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हृदयानंद यादव, अर्बन विशेषज्ञ रवि उपाध्याय, जसवंत सिंह यादव, आशीष व इसराइल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें