फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किसानों को सस्ती खाद व बीज मुहैया करा रही सरकार

Sun, 12 Oct 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। प्रदेश सरकार की ओर से संचालित सहकारिता सदस्यता महाभियान के अंतर्गत रविवार को विकासखंड स्थित सहकारी समिति परिसर में सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पीसीएफ के राज्यमंत्री वाल्मिकी त्रिपाठी ने कहा कि सरकार किसानों की बेहतरी के लिए लगातार योजनाएं चला रही है। सहकारी समितियों को मजबूत बनाकर किसानों को सस्ती खाद, बीज और ऋण उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। इस दिशा में सदस्यता महाअभियान एक सार्थक पहल है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक अंशुल शर्मा ने बताया कि सहकारी बैंक के माध्यम से सबसे सस्ता और सरल ऋण किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान समय पर ऋण लेकर खेती को उन्नत बना सकते हैं। सचिव नीरज त्रिपाठी ने बताया कि अब तक समिति पर करीब 150 किसान सदस्य बन चुके हैं। रविवार को आयोजित इस विशेष अभियान के दौरान लगभग 70 किसानों ने भागीदारी की और सदस्यता ली। इस दौरान अपर जिला सहकारी अधिकारी सहकारिता विनोद यादव, सत्यनारायण यादव, गिरीश कुमार गिरी, सहदेव यादव, दुर्गाप्रसाद पांडेय, युवराज तिवारी आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें