फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शहर से गांव तक रात भर लगी रही बिजली का आवाजाही

विज्ञापन
अकबरपुर बिजली फाल्ट को ठीक करता बिजलीकमी। स्रोत विभाग - फोटो : मादा तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर ले जाते वनकर्मी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अघोषित बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर से लेकर गांवों तक भीषण गर्मी में बिजली न मिल पाने से लोग बेहाल हैं। अनियमित कटौती अकबरपुर के अलावा 200 गांवों के लोगों को रविवार रात भर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अकबरपुर उपकेंद्र से संचालित होने वाले साउथ वेस्ट, कुर्की, टाउन, सदरपुर, वीआईपी, पटेलनगर, कंपोजिट और एलआईसी फीडर शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ लगभग 200 गांवों को बिजली आपूर्ति प्रदान करते हैं। रविवार रात बिजली आपूर्ति बेहतर थी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के बिजली घरों के ओवरलोड होने से बार-बार बिजली गुल होती रही। रात 8:30 बजे टाउन फीडर ओवरलोडिंग के कारण बंद हो गया, जो रात 9:10 बजे तक बहाल हो सका। इसके बाद, रात 10 बजे से 11 बजे तक साउथ वेस्ट फीडर और 10:10 बजे से 11:10 बजे तक सदरपुर फीडर की बिजली भी गुल रही।
अकबरपुर के शहजादपुर में भी रात 12 बजे बिजली गुल हुई, जो रात एक बजे ही बहाल हो सकी। इसी तरह बैरमपुर बरवा बिजली घर पर भी पूरी रात बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग के चुंगी के पास जर्जर तारों को बदलने के बाद कुछ उपभोक्ताओं को राहत मिली है लेकिन कटौती का यह दौर अभी भी जारी है। अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। अभी भी कुछ बिजली घर ओवरलोड के चलते बंद हो जा रहे हैं, जिन्हें सुचारू कराकर आपूर्ति बहाल कराई जाती है।
विज्ञापन

सात घंटे गुल रही बिजली
भीटी संवाद के अनुसार महरुआ बिजली घर से संचालित गांव की आपूर्ति रविवार रात 11 बजे ठप हो गई, जिससे हीड़ीपकड़िया, किशनीपुर, सारखने, आदमपुर, हुसैनपुर, जमालपुर, आनंदनगर, खजूरी, नेनुआ, रामचौरी, दादूपुर, जयसिंहपुर आदि गांव में अंधेरा छा गया। फाॅल्ट ढूंढने से लेकर दुरुस्त करने में सात घंटे का समय लग गया जिसके बाद सोमवार की सुबह छह बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। भीटी में मामूली कटौती के साथ आपूर्ति जारी है। राजेसुल्तानपुर संवाद के मुताबिक विद्युत उपकेंद्र तेंदुआईकला के फीडरों पर विद्युत आपूर्ति में सुधार हुआ है लेकिन अभी भी रह रहकर ट्रिपिंग से लोग गर्मी से बेहाल हैं। आलम यह है कि बिजली घर ओवरलोड होने पर दूसरे फीडर पर विद्युत आपूर्ति की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें