फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब सेल्समैन से बदमाशों ने छीने 24 हजार

Sun, 06 Dec 2015 10:42 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक महमदपुर गांव में देशी शराब की दुकान स्थित है। शनिवार रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे सेल्समैन पंकज कुमार दुकान बंद कर 14 हजार रुपये जमा करने जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान तीन युवक बाइक से वहां पहुंचे। उनमें से एक युवक ने शराब खरीदी।
विज्ञापन


जब सेल्समैन ने उसे शराब दिया, तो एक युवक ने रुपये से भरा बैग छीन लिया और भागने लगे। गुहार पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घेराबंदी शुरू की, तो बदमाश बाइक छोड़कर वहां से भाग खड़े हुए।

पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अभिरक्षा में ले लिया और थाने ले आई। एसओ ओपी शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें