जानकारी के अनुसार स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष इंद्रजीत पुत्र कन्हैयालाल से समूह के सदस्य अच्छेलाल, महेंद्र व सत्येंद्र शनिवार देर शाम कुछ लेनदेन को लेकर बातचीत करने गए थे। किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि अच्छेलाल पक्ष से और लोग वहां पहुंच गए और लाठी डंडों से इंद्रजीत की पिटाई करने लगे।
गुहार पर उसे बचाने पहुंचे कन्हैयालाल व घर के अन्य सदस्यों की भी पिटाई शुरू कर दी। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। मारपीट में इंद्रजीत व कन्हैयालाल के अलावा परशुराम (35), उसकी पत्नी सुनीता (30) व पुत्रियां सोनम (20) व पूजा (18) को चोटें आईं। अच्छेलाल पक्ष से जुड़े दो लोगों को भी जवाबी हमले में चोटें आईं है।
घायलों ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ राजेश यादव ने बताया कि परशुराम की तहरीर पर अच्छेलाल, महेंद्र व सत्येंद्र सहित कुल पांच लोगों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। दूसरे पक्ष की भी तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही है।