फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बस्ती व अंबेडकरनगर के बदमाशों ने महिला से की थी टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा कोतवाली से चंद दूरी पर महिला से लाखों रुपये के जेवर की टप्पेबाजी करने वाला एक आरोपी बस्ती और दूसरा अंबेडकरनगर का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात पुलिस कह रही है।
विज्ञापन


अलीगंज के अलहदादपुर मोहल्ला निवासी तमकीन इम्तियाज आठ अप्रैल की सुबह 10 बजे ई रिक्शे से बसखारी जा रहीं थीं। हयातगंज के बकरहवा पुल के पास पहुंची थीं। तभी पीछे से बुलेट से आए दो युवकों ने ई रिक्शा रोक लिया था और महिला को बातों में उलझाकर हाथ से कंगन व ब्रेसलेट के अलावा सोने की चेन निकलवा ली थी। इसके बाद कागज की पुड़िया बनाकर उसे वापस कर दी। कुछ दूर जाने पर जब पुड़िया खोलकर देखा तो जेवर नहीं थे। इसके बाद दोनों बदमाश बस्ती की ओर भाग निकले थी।



सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को पहचान लिया है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें