फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल लगा मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की फरियाद

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के भसड़ा में लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपते मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जनपद दौरे पर पहुंचे राज्यमंत्री सतीशचंद्र शर्मा ने शुक्रवार को टांडा विकास खंड के भसड़ा गांव में चौपाल लगाई। यहां पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर सरकार की योजनाओं के मिल रहे लाभ के बारे में भी जानकारी ली। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने उनकी अगुवानी की। मंत्री ने कहा कि सरकार आम जनता को बगैर किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ दे रही है।
विज्ञापन

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाएं। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कई पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की चाभी सौंपी। गांव में बने ग्राम सचिवालय का शुभारंभ किया।
मंत्री ने गांव के विद्यालय का निरीक्षण भी किया। गांव में बेहतर कार्य करने के लिए मंत्री ने ग्राम प्रधान रामफल वर्मा को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा इसी विकास खंड के पिपरी मोहम्मदी पहुंच कर उन्होंने अमृत सरोवर निर्माण का शिलान्यास किया। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा, बीडीओ राज सुल्तान पटेल, भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी, आदर्श चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाद में जिला मुख्यालय पहुंचे खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। मंत्री ने सभी विभागों की बिंदुवार समीक्षा की। इसमें जल निगम के अधिशाषी अभियंता ने पेयजल योजना के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने निर्देशित किया कि यदि कहीं पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो तो उसे अविलंब दुरुस्त किया जाए।
डिप्टी आरएमओ से क्रय केंद्र, जिला कृषि अधिकारी से खाद व बीज, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता से सड़कों व एनएच के निर्माण की जानकारी ली। इसके अलावा जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, डीसी मनरेगा, अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर, सीएमओ, जिला पंचायत राज अधिकारी, बीएसए, डीएफओ से उनके विभागों से जुड़ी योजनाओं के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें