फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पछुआ हवा से लुढ़का पारा, फसलों पर संकट, बिजली भी चरमराई

Wed, 05 Mar 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
खेतों में खड़ी गेंहू की फसल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मौसम में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव के बीच बुधवार सुबह से चल रही तेज पछुआ हवा से न सिर्फ तापमान में गिरावट हुई है, बल्कि गेहूं, सरसों की फसल पर एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है। फसलें खेतों में गिर जाने पर उत्पादन पर खासा असर पड़ेगा, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ेगा। इतना ही नहीं शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी चरमरा गई है। कई इलाकों में लाइनों में फॉल्ट आने के कारण घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की शुरुआत हुई। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ हवा की रफ्तार भी बढ़ती चली गई। 25 से 30 किमी रफ्तार से चली पछुआ हवा के कारण सड़कों पर पूरा दिन धूल उड़ती रही। तापमान मंगलवार की अपेक्षा तीन डिग्री तक कम हुआ है। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को भी मौसम के हालात यही रहेंगे।

बॉक्स
हवा में सिंचाई करने से बचें किसान
कृषि विज्ञान केंद्र पांती के वैज्ञानिक शशांक शेखर सिंह ने बताया कि इस बदलते मौसम का सबसे ज्यादा प्रभाव गेहूं, सरसों, मसूर पर हो रहा है। आम के बौर व लगने वाली अमियां का भी गिरने का डर है। सबसे अधिक प्रभाव देर से बुआई की गई गेहूं की फसलों पर पड़ेगा। क्योंकि तापमान में बार-बार उतार चढ़ाव से गेहूं के दाने पुष्ट नहीं होंगे और पैदावार प्रभावित होगी।
विज्ञापन

खेतों में नमी बनाए रखने के लिए बीते दिनों किसानों ने सिंचाई कर दी थी जो अब तेज हवा से गेहूं की फसल के गिरने का डर है। बाद में लगने वाली सरसों के फूल भी गिर रहे हैं। बदलते मौसम के कारण गेहूं उत्पादन में 15 से 20 प्रतिशत की कमी आ सकती है। हवा चलते समय किसान सिंचाई करने से बचें। सब्जी की सिंचाई इस मौसम में की जा सकती है।
बॉक्स
तीन घंटे गुल रही एक लाख आबादी की बिजली
अंबेडकरनगर। तेज हवा के चलते बुधवार को बिजली आपूर्ति पर भी असर देखने को मिला। शहरी क्षेत्र में तीन घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगोंं को समस्या का सामना करना पड़ा। बरवा बैरमपुर उपकेंद्र से महरुआ और भीटी के अलावा अकबरपुर के आधा दर्जन मोहल्लों के शहरी क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति दी जाती है। बुधवार को तेज हवा से दोपहर 12 बजे के करीब 33 केवी बिजली घर मेंं तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद शहर समेत ग्रामीणांचल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर दो बजे उपकेंद्र में तकनीकी खराबी से बिजली आपूर्ति ठप होने का पता लग सका। इसके बाद बिजली विभाग की तकनीकी टीम ने पहुंचकर आधे घंटे की मेहनत के बाद फाॅल्ट को ठीक कर सकी। जेई धवन पाल ने बताया कि उपकेंद्र में खराबी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। इसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें