फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिना हेलमेट के पेट्रोल न देने पर सेल्समैन को फौजी व साथियों ने पीटा

Wed, 05 Mar 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के दहीरपुर शिवाजी फिलिंग स्टेशन पर बिना हेलमेट के पेट्रोल न देने से नाराज फौजी और उसके साथियों ने पेट्रोलपंप के सेल्समैन को पीट दिया। बाइक सवार हमलावरों ने सेल्समैन के पास रखे 31 हजार रुपये नकद व सोने की चेन भी लूट ली। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। मामले में मैनेजर ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस लूट से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा निवासी गिरीश वर्मा ने दहीरपुर स्थित पेट्रोलपंप पर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे के करीब भटपुरा निवासी एक फौजी पेट्रोलपंप पर अपनी बाइक में पेट्रोल भराने आया था। सेल्समैन से बिना हेलमेट के पेट्रोल मांगने लगे, जिस पर उसने मना कर दिया। इसको लेकर दोनों के मध्य कहासुनी भी हुई थी। इससे फौजी नाराज होकर वहां से चला गया।
कुछ देर बाद फौजी अपने अन्य साथियोंं के साथ पेट्रोलपंप पर आ धमका और सेल्समैन को पीटना शुरू कर दिया। मैनेजर के मुताबिक फौजी व उसके साथियों ने सेल्समैन की पिटाई के दौरान 31 हजार रुपये नकद व गले से सोने की चेन भी लूट ली। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी में रिकॉर्ड फुटेज को खंगाला, जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि मारपीट की घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी के वीडियो की जांच की जा रही है। नकदी व चेन छीनने की बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें