अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बच्चों ने सोमवार को अलग-अलग विषयों की परीक्षा दी। पहली पाली हाईस्कूल की संस्कृत की परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की गणित, जीव विज्ञान व चित्रकला की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 37,094 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसके मुकाबले 34,913 उपस्थित और 2181 अनुपस्थित रहे।
हाईस्कूल के प्रथम पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा में 7965 के मुकाबले 7493 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 472 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में इंटरमीडिएट की गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा में 20362 की तुलना में 19421 विद्यार्थी उपस्थित रहे जबकि 941 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, द्वितीय पाली में इंटर की चित्रकला की परीक्षा में 8767 के मुकाबले 7999 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 768 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश सिंह ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न हुई।
पर्यवेक्षक ने किया निरीक्षण
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के शुरू होने के बाद पर्यवेक्षक विनोद कुमार शर्मा ने कंट्रोल रूम और परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके अलावा सचल दल प्रभारी सुमित्रा देवी के साथ नामित सदस्य कुसुमलता, सावित्री देवी, विकास यादव और संजय कुमार चौधरी ने परीक्षा के दौरान स्कूलों का निरीक्षण किया। इसमें एसएन इंटर कॉलेज इंदईपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आलापुर, राजकी य बालिका इंटर कॉलेज टांडा, एसबी नेशनल इंटर कॉलेज बसखारी, मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हसवर, श्री रामनारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूलपुर व अन्य विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
40 नंबर के बड़े प्रश्न छूट गए
फोटो-30
सर्वोदय इंटर कॉलेज कोटवा मोहम्मदपुर गणित का पेपर देने के बाद शिवम वर्मा ने बताया कि बड़े प्रश्नों की वजह से 40 नंबर का छूट गया। अवकलन और समाकलन आसानी से कर लिया, लेकिन आव्यूह और सारणिक के प्रश्न ज्यादा बड़े थे।
गणित के बड़े प्रश्नों ने खूब छकाया
फोटो-31
जीजीआईसी आलापुर में गणित का पेपर देने के बाद निकली कक्षा 12 की छात्रा सुप्रिया पाल ने बताया कि गणित के प्रश्न बड़े प्रश्नों ने खूब छकाया। उनको हल करने में ज्यादा समय बर्बाद हुआ। फिर भी प्रश्न पत्र अच्छा था। सभी प्रश्नों के दिए जवाब
फोटो-32
पं. त्रिलोकी नाथ स्मारक इंटर कॉलेज हथिनाराज पिपरी में जीव विज्ञान पेपर देने के बाद अमिता यादव ने बताया कि सभी प्रश्नों के जवाब दिए हैं। 80 प्रतिशत आने की उम्मीद है। फिलहाल रिजल्ट आने के बाद पता चलेगा।