फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दीपावली को लेकर बाजार में दिखने लगी रौनक

Tue, 07 Oct 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कबरपुर के शहजादपुर ​स्थित नई सड़क दुकान में पेंट की खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दीपावली में अभी करीब एक पखवाड़े का समय बाकी है, लेकिन नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में रंगाई-पुताई का काम जोर पकड़ने लगा है। मकानों की साफ-सफाई के साथ-साथ दुकानों और घरों की पेंटिंग का कार्य तेज हो गया है, जिससे पेंट्स बाजार में अच्छी-खासी हलचल देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

इस बार ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि पेंट्स के दाम पिछले साल की तुलना में लगभग स्थिर हैं। हालांकि, व्हाइट सीमेंट पर जीएसटी स्लैब घटकर 28 से 18 फीसदी हो गया है, लेकिन अन्य पेंट्स पर अभी भी 18 प्रतिशत जीएसटी लागू है। व्यापारियों के अनुसार, इस बार पितृपक्ष में रंगाई-पुताई की रफ्तार धीमी रही, जिसका कारण वे लंबे समय तक हुई बारिश को मानते हैं। नवरात्र के बाद ग्राहकों की संख्या में तेजी आई है। नई सड़क के व्यापारी राजकुमार मोदनवाल ने बताया कि पेंट्स पर अभी 18 प्रतिशत टैक्स लागू है, इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
बॉक्स
थीम बेस्ड कलर कर रहे आकर्षित
दुकानदार मो. अनीश ने बताया कि इस महीने पेंट्स और व्हाइट सीमेंट की बिक्री अन्य महीनों की तुलना में ज्यादा है। उन्होंने बताया कि अभी रोजाना 100 से 200 लीटर पेंट की बिक्री हो रही है, जो दीपावली नजदीक आते-आते और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें