फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दीपावली बाद वापसी की राह मुश्किल, ट्रेनें फुल

विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ट्रेन के रुकते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में दिखी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दीपावली की छुट्टियां खत्म होने के साथ ही घर आए लोगों के सामने अब वापसी का संकट खड़ा हो गया है। नौकरी और कामकाज पर लौटने वाले यात्रियों को प्रमुख ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। कई ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं, जबकि स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची 50 के पार पहुंच गई है। कुछ ट्रेनों में रिग्रेट की स्थिति है। ऐसे में यात्रियों को दूसरी ट्रेन से सफर करने या यात्रा की तारीख बदलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

टिकटों की किल्लत के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी भी यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। मंगलवार को जम्मू तवी एक्सप्रेस सात घंटे 23 मिनट, सरयू यमुना एक्सप्रेस दो घंटे 32 मिनट और दून एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे देरी से पहुंची। वहीं, गंगा सतलज एक्सप्रेस भी एक घंटे छह मिनट विलंब से आई। इसके चलते यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा और आगे की यात्रा का कार्यक्रम प्रभावित हुआ।
मुरादाबाद जा रहे कटेहरी बाजार निवासी रवि वर्मा ने बताया कि जम्मू तवी एक्सप्रेस सात घंटे से अधिक देरी से पहुंची, जिससे आगे की यात्रा प्रभावित हुई। बलिया जा रहे सद्दरपुर निवासी विशाल कन्नौजिया ने कहा कि परिवार और बच्चों के साथ सामान लेकर घंटों ट्रेन का इंतजार करना काफी मुश्किल रहा।
विज्ञापन

मुंबई की निजी कंपनी में कार्यरत दिलीप विश्वकर्मा ने बताया कि छुट्टियां खत्म हो रही हैं, लेकिन वापसी के लिए कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। लंबी वेटिंग के कारण समय पर ड्यूटी पहुंचने की चिंता सता रही है। वहीं, कोलकाता की निजी कंपनी में कार्यरत मुकेश तिवारी ने बताया कि घर आने का टिकट तो मिल गया था, लेकिन वापसी में जम्मू तवी एक्सप्रेस में रिग्रेट है। दूसरी ट्रेन से जाने का विकल्प तलाशना पड़ रहा है। छुट्टी बढ़ाना भी संभव नहीं है।
स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने यात्रियों से अपील की कि स्टेशन आने से पहले ट्रेन का समय और टिकट की स्थिति जरूर जांच लें। किसी भी असुविधा पर रेलवे कर्मचारियों से सहायता लें।
विज्ञापन

प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग और रिग्रेट की स्थिति
ट्रेन
12 नवंबर
16 नवंबर
21 नवंबर
फरक्का एक्सप्रेस रिग्रेट रिग्रेट रिग्रेट
कैफियात एक्सप्रेस
62 वेटिंग
68 वेटिंग
55 वेटिंग
साबरमती एक्सप्रेस
65 वेटिंग रिग्रेट रिग्रेट
न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस रिग्रेट नहीं चलती
नहीं चलती
वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस
75 वेटिंग
30 वेटिंग
27 वेटिंग
जम्मू तवी एक्सप्रेस रिग्रेट रिग्रेट रिग्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें