फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विधानसभा में गूंजा राकेश मिश्रा की नियुक्ति का मामला

Tue, 10 Feb 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के अंदर बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर के विषय विशेषज्ञ राकेश मिश्रा की नियुक्ति का मामला का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन

गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह ने विधानसभा में माध्यमिक शिक्षा मंत्री से विषय विशेषज्ञ की नियुक्ति में पात्रता न रखने व कूटरचना के आरोपों की जांच रिपोर्ट पर अब तक कार्रवाई न होने का मामला उठाया है।
उन्होंने पूछा कि दोषी के विरुद्ध कब तक कार्रवाई होगी और यदि नहीं, तो क्यों? जवाब में डीआईओएस की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के हवाले से निदेशालय ने कहा कि प्रकरण में विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा के पत्र के क्रम में शिक्षा निदेशालय प्रयागराज ने 18 अगस्त 2025 को प्रबंध समिति बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर की ओर से उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ में की प्रति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

इस संबंध में आवश्यक सूचना 23 अगस्त 2025 को निदेशालय को प्रेषित कर दी गई है, जोकि इस कार्यालय से संबद्ध नहीं है। विभागीय सूत्रों के अनुसार शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा राकेश कुमार मिश्रा की स्थायी नियुक्ति में पात्रता के संबंध में की गई जांच में उन्हें दोषी पाया गया था। डीआईओएस ने चार जनवरी 2024 को जांच आख्या शिक्षा निदेशक को प्रेषित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें