तापमान गिरने के साथ ही ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सर्द हवा ने इस बीच मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार सुबह कोहरे का प्रकोप तो ज्यादा नहीं रहा, लेकिन सर्द हवा ने मुश्किलें बढ़ाए रखीं। दिन में धूप तो निकली, लेकिन सर्द हवा के चलते गलन में कोई कमी नहीं आई। पिछले कई दिनों से लगातार ठंड के दौर में तेजी आती जा रही है। पहले घने कोहरे ने सभी को परेशान किए रखा, लेकिन अब सर्द हवा से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार सुबह कई क्षेत्रों में कोहरे का असर सुबह नौ बजे तक दिखाई दिया, लेकिन उसके बाद से मौसम साफ हो गया। दिन में तेज धूप तो निकली, लेकिन गलन बरकरार रही। दिन ढलने के साथ ही एक बार फिर लोगों को ठंड का असर कुछ ज्यादा ही महसूस होने लगा। देर सायं तक ठंड का असर यह रहा कि जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र की कई बाजारों में समय से पहले ही सन्नाटा पसर गया।